जौनपुर : करेन्ट की चपेट में आने से किशोर झुलसा, जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर : करेन्ट की चपेट में आने से किशोर झुलसा, जिला चिकित्सालय रेफर


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  क्षेत्र अंतर्गत गैरवाह गांव निवासी किशोर विद्युत करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हालत गंभीर देखकर परिजनों ने उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उक्त किशोर की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

उक्त गांव निवासी अमन कुमार (17) पुत्र महेश बुधवार की दोपहर जहीरुद्दीनपुर गांव में एक शादी का टेंट निकाल रहा था। अचानक ऊपर से गए 11 हजार बोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किशोर को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments