जौनपुर : कलयुगी ससुर ने दुष्कर्म का किया प्रयास, पुत्रवधु ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24x7
क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
महिला का आरोप है कि सोमवार को वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। तभी उसके ससुर उसके कमरे में अचानक घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे तथा दुष्कर्म का प्रयास किये। विरोध करने पर उसका ससूर उसे मारने पीटने लगा। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंच गये। उसकी पूरी बात सुने बगैर परिवार वाले भी उसे मारपीट कर बंधक बना लिए। महिला ने अपने मायके वालों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों को भी ससुराल वालों ने मारापीटा। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस पारिवारिक विवाद बता रही है।

Comments
Post a Comment