जौनपुर : ससुर, देवर व ननद ने विवाहिता को लाठी डंडे से पीट कर किया गंभीर रूप से घायल

जौनपुर : ससुर, देवर व ननद ने विवाहिता को लाठी डंडे से पीट कर किया गंभीर रूप से घायल  


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  पारिवारिक विवाद को लेकर सोमवार की अपराह्न छभवां गांव में ससुर, देवर व ननद ने विवाहिता को लाठी डंडे से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

उक्त गांव निवासी वंदना चौहान (35) पत्नी सतेंद्र चौहान का परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर ससुर, देवर व ननद ने लाठी डंडे से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments