जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी कर रही रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी कर रही रक्तदान शिविर का आयोजन


सोमवार को घासमण्डी चौक पर लगेगा शिविर, ब्लड बैंक की स्पेशल वैन में होगा रक्तदान


शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7 
                   जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर सोमवार, 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से घासमण्डी चौक पर आयोजित होगा, जिसमें ब्लड बैंक की स्पेशल वैन में रक्तदान किया जाएगा। संस्था द्वारा सभी से इस पुनीत कार्य में सहभागिता की अपील की गई है । 

संस्था अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन नगर में करती रही है। इस बार यह शिविर 24 फरवरी दिन सोमवार को घासमण्डी चौक पर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक की टीम स्पेशल वैन के साथ आएगी और उसमें रक्तदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले काबिल और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रक्तदाता की चिकित्सकीय जांच करेगी। कार्यक्रम संयोजक जेसी देवी प्रसाद चौरसिया 'मंटू' ने बताया कि 50 किलो से ज्यादा वजन वाले 18 से 50 साल के बीच की उम्र के लोग रक्तदान करके किसी का जीवन बचाने में काम आ सकते हैं। कार्यक्रम सह संयोजक जेसी दीपक सिंह ने बताया कि रक्तदान के तमाम फायदे हैं। इससे हृदयाघात और कैंसर की आशंका बहुत कम हो जाती है। इसके अलावा नियमित रक्तदान से वजन और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है एवं लिवर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की और इसे महादान की संज्ञा दी।

Comments