आजमगढ़ : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में किया गया 92 पुरुष 123 बच्चे और 223 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
आजमगढ़ : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में किया गया 92 पुरुष 123 बच्चे और 223 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
मार्टीनगंज।
राजेन्द्र राय
तहलका 24x7
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत चितारा महमूदपुर, बरौना, फुलेस, सिकरौर सहबरी गांवों में मुख्यमंत्री आरोग्य निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें खून की विभिन्न जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस अवसर पर 50 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 92 पुरुष 123 बच्चे और 223 महिलाओं के विभिन्न रोगों की जांच किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मार्टीनगंज गौरव मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर विश्वकर्मा, अनिल मौर्य, डॉ राम प्रवेश, विनोद यादव, डॉ घनश्याम, डॉ राम सिंह, अशोक मौर्य, संजय गुप्ता, राजेंद्र फार्मासिस्ट, पंकज, सुनीता, ममता, भारती, महिमा राय, सुनीता सहित विभिन्न गांव में यह स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment