आजमगढ़ : नौवें वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 800 मरीज़ो की हुई जांच

आजमगढ़ : नौवें वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 800 मरीज़ो की हुई जांच


अम्बारी।
तहलका 24x7
             शेख बदरुद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट एवं सिटी नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय 9वां वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन संयुक्त रूप से मौलाना राफे व डॉ तारिक़ शैख़ ने फीता काटकर किया। उसके बाद उपस्थित चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उचित परामर्श के साथ 5 दिन की दवा भी निशुल्क दिया।

स्वास्थ्य शिविर में कम्पलीट पैथोलॉजी की टीम ने लगभग 800 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना राफे ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम आयोजकों की प्रसंशा करते हुए कहा कि जनसेवा भी इबादत का एक रास्ता है। साथ ही डॉ तारिक़ ने उपस्थित जनसमूह को रहन सहन व खान पान के बारे में उचित राय देते हुए स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पर ज़ोर दिया तो वही महिला रोग विशेषज्ञ डॉ हुमैरा बानो ने महिला रोगियों को जांच के साथ ही उचित राय भी दी।

विशेष रूप से मौजूद डॉ आलोक सिंह पालीवाल ने पशु पालकों को अपना सुझाव देते हुए कहा कि समय पर पशुओं का टीकाकरण कराते रहे। पशुपालकों को पशुओं की भी दवा वितरण किया गया। साथ ही डॉ सिकंदर यादव ने होमियोपैथ की दवा मरीज़ो को वितरण की। मुख्य रूप से डॉ महफूज़ बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ अतुल यादव, डॉ रोहित व डॉ सुषमा मौर्या डेंटल सर्जन ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में शबनम रिज़वी, अस्मा तारिक़, प्रीति गौड़, मगन आदि ने भी अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम के अंत मे सभी चिकित्सकों व अतिथियों का कार्यक्रम आयोजक डॉ तारिक़ शेख व डॉ हुमैरा बानो ने स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। विगत वर्षों की भांति यह वार्षिक कार्यक्रम क्षेत्र के मैग्ना बाजार लखमापुर में सम्पन्न हुआ।

Comments