जौनपुर : मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 478 मरीजों का हुआ उपचार

जौनपुर : मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 478 मरीजों का हुआ उपचार


खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24x7 
                   क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टीनरेंद्रपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 238 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनमें निःशुल्क दवाएं वितरित की गयी। 

वहीं गभिरन में 115 मरीजों तथा जमुनियां में 125 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान राणा सिंह तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल ने फीता काटकर किया। डॉ विवेकानंद कुशवाहा ने मरीजों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा अधिकतर बीमारी घर के आसपास फैली गंदगी के कारण होती है। बीमारी से बचने के लिए हर व्यक्ति को स्वच्छता अपनाना होगा। इस मौके पर डॉ ओम प्रकाश, फार्मासिस्ट विजय कुमार, डॉ जुबेर, डॉ स्मृति यादव, डॉ सैयदा खातून आदि उपस्थित रहे।

Comments