जौनपुर : छय रोग जड़ से समाप्त करने का लिया संकल्प
एसएसआरएम इंस्टीट्यूट तिघरा में जन जागरूकता कार्यक्रम का शानदार आगाज
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
क्षेत्र के एसएसआरएम इंस्टीट्यूट तिघरा के प्रांगण में गुरुवार को बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए क्षय रोग व उपचार से संबंधित जानकारी देने व उन बच्चों के मनोरंजन के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशेष रूप से छः बच्चे अपने-अपने अभिवावकों के साथ उपस्थित हुए। कॉउंसलिंग के दौरान पहले ही ज्ञात हो चुका था कि ये छ: बच्चे पूरी तरह ठीक होकर दवा छोड़ चुके है। इन बच्चों के लिए प्रोटीनेक्स, डेटॉल सोप, सेवलोंन की बोतल, रुई, न्यूट्रिजेंट सोयाबीन, टूथपेस्ट व टूथब्रश के साथ ही सभी बच्चों को मास्क भी उपलब्ध कराकर उनका उपयोग, व उसके लाभ भी बताया गया। छात्राओ द्वारा कुछ गाने भी प्रस्तुत किये गए ताकि बच्चो का मनोरंजन व उत्साहवर्धन हो सके।
प्रधानाचार्य डॉ पूजा पांडेय व ज्ञान प्रकाश पांडेय ने टीबी से बचाव, व इसके उपचार के बारे में बच्चों को व उनके अभिभावकों को जागरुक किया। इंस्टिट्यूट की अध्यक्ष ज़ैनब रज़ा ने कहा कि अभिभावकों की ज़िम्मेदारी अधिक हो जाती है कि वे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को प्रोटीन का उपयोग अवश्य कराए। दिन में अधिकतर मास्क का उपयोग कराएं ताकि बच्चों के साथ दूसरों तक इंफेक्शन न पहुंचे। ट्रस्ट के अध्यक्ष एस. एम.रज़ा ने जिलाधिकारी महोदय व महामहिम राज्यपाल का धन्यवाद किया कि उनकी प्रेरणा से इस पुण्य कार्य मे शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर संतोष कुमार मौर्य, राजनाथ यादव, सोनम कुमार, अजित, अभिषेक, सेजल, नीतू, गुंजन, शिवांगी, प्रिय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment