जौनपुर : स्काउट गाइड प्रशिक्षक खुदकुशी प्रकरण में चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर : स्काउट गाइड प्रशिक्षक खुदकुशी प्रकरण में चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज


कोतवाली पुलिस आरोपित भाई शिव कुमार प्रजापति को हिरासत में लेकर जांच में जुटी


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                                    शनिवार की रात दहेज उत्पीड़न को लेकर स्काउट गाइड प्रशिक्षक द्वारा किए गए आत्महत्या में पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता, भाई व दो बहनों के विरुद्ध संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित भाई को हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस भाई शिव कुमार से पूछताछ में जुटी है।

सर सैयद अहमद इन्टर कालेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षक के पद पर तैनात रहे फूल कुमार प्रजापति ने तीन वर्ष पूर्व विवाह किया था। उक्त विवाह घर वालों की मर्जी से हुआ लेकिन शादी के बाद से परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मृतक अध्यापक पर परिवार के लोगों ने इतना शिकंजा कस दिया कि उसने शनिवार की रात फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी इहलिला समाप्त कर लिया। सोमवार को मृतक अध्यापक की पत्नी सुविधा प्रजापति उर्फ कोमल की तहरीर व सुसाइड नोट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भाई शिव कुमार प्रजापति, पिता श्रीराम प्रजापति, दो बहनें सरला प्रजापति व ममता प्रजापति पर भादवि की धारा 323, 504, 506, 306, 498A एवं दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित भाई शिव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Comments