जौनपुर : गोकशी में वांछित चल रहे अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार

जौनपुर : गोकशी में वांछित चल रहे अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                      गोकशी में वांछित चल रहे अभियुक्त समेत दो नामजद आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक धनंजय वर्मा गुरुवार की सुबह हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी का फरार चल रहा आरोपी शेरू कुरैशी पुत्र बेचू गांव में आया है। जो कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से हिरासत में लिया। वहीं मुखबिर की सूचना पर मारपीट व आर्म्स एक्ट में निरुद्ध अखिलेश बिंद पुत्र संतलाल बिंद को घर से हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। जहां आवश्यक कार्यवाही के बाद उनका चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments