जौनपुर : किशोरी के अपहरण को लेकर तनाव
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में युवक द्वारा किशोरी के अपहरण को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार की रात कहासुनी के बाद तनाव हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से आरोपित के घर पर पुलिस तैनात की गई है।
उक्त गांव निवासी कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा गुरुवार से घर से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजने के बाद भी पता नहीं चला। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले अंकेश अग्रहरि पुत्र सीताराम भी लापता रहा। आरोपी का किशोरी के घर भी आना जाना था। जिसके लापता होने पर किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अंकेश अग्रहरि पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही। रविवार की रात किशोरी पक्ष के दर्जनों लोग आरोपी के घर पहुंचे। जहां परिजनों से कहासुनी हो गई। जहां दोनों वर्गों के लोग इकट्ठा होने पर किसी ने मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर आरोपित के घर पुलिस के दो जवान तैनात किए गए हैं। फिलहाल गांव में शान्ति है।
प्रकरण में क्षेत्राधकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है। गांव का माहौल पूरी तरह से शान्त है।

Comments
Post a Comment