जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में किशोर समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला गांव निवासी वसीम अहमद (17) पुत्र मो. रशीद शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर पर बैठकर बाजार आ रहा था। गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रैक्टर से उतरते समय असंतुलित होकर गिर गया। जिसमें उसके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
वहीं दूसरी ओर मऊ जनपद के दोहरी घाट थाना क्षेत्र के निवासी अर्जुन (25) पुत्र मंदी राम कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर शाहगंज आ रहा था। ताखा शिवपुर के पास असंतुलित होकर ट्रेन से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Comments
Post a Comment