जौनपुर : शैक्षणिक उन्नयन के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे "स्व. डंडा"

जौनपुर : शैक्षणिक उन्नयन के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे "स्व. डंडा"


विद्यालय में संस्थापक प्रबन्धक तेज बहादुर सिंह "डंडा" जी की मनाई गई पुण्यतिथि


खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
                             गजराज सिंह इण्टर कॉलेज जमुनियां के प्रांगण में शुक्रवार को विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक स्व. तेज बहादुर सिंह "डंडा' जी की 10वीं पुण्यतिथि प्रबन्धक संजय सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। प्रबन्धक श्री सिंह ने संस्थापक प्रबंधक के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "स्व डंडा' ग्रामीणों के शैक्षणिक उन्नयन के प्रति जीवनपर्यंत समर्पित रहे। उनकी समाज में हर वर्ग, जाति के लोगों से गहरा सम्बन्ध व लगाव था। उनके द्वारा रखी आधारशिला से पल्लवित पुष्पित होकर यह विद्यालय पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि क्षेत्रों में गॉव के बच्चों के लिए हर हाथ मे हुनर का मुख्य केंद्र बन चुका है। इस दौरान उन्होंने "स्व. डंडा" के जीवन से जुड़े तमाम वृतांत सुनाया और कहा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमे जीवन मे आगे बढ़ना चाहिए।  कार्यक्रम के पश्चात लोगों में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

प्रबन्धक संजय सिंह सहित प्रधानाचार्य अतुल कुमार सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य अमित सिंह, विकास सिंह, सुजीत सिंह, नीरज सिंह, देवेन्द्र तिवारी, क्षेमेन्द्र सिंह, राजन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत कुमार, फुरसत राम आदि ने "स्व डंडा" जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पितकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Comments