जौनपुर : रुपेश जायसवाल बने श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष

जौनपुर : रुपेश जायसवाल बने श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
               नगर की प्रतिष्ठित धर्म सेवी संस्था श्रीराम लीला समिति में लम्बे समय से चल रहे अध्यक्ष पद के विवाद का पटाक्षेप सोमवार को हो गया। खुली बैठक में सर्व सम्मति से रूपेश जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। गांधी नगर कलेक्टर गंज स्थित फड़ पर श्रीराम लीला समिति के संरक्षक मण्डल द्वारा बुलाई गई खुली बैठक में समाजसेवी रूपेश जायसवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोज अग्रहरि, शिवकुमार नेता, अमरनाथ साहू, गिरधारी लाल, शेखर साहू, सुनील अग्रहरि को संरक्षक मण्डल में चुना गया। समिति के लोगों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बताते चलें कि तत्कालीन अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनावी बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हुआ था। बढ़ते विवाद को देख संरक्षक मण्डल ने कार्यकारिणी भंग कर दशहरा, भरत मिलाप व रामलीला मंचन का कार्यक्रम स्वयं कराया था। इस बीच हुई कई बैठकें नाकाम रहीं। सोमवार को हुई बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष का चुनाव हुआ।

Comments