जौनपुर : बदलापुर मे फायर ब्रिगेड स्टेशन बनने से खुशी
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
बदलापुर मे फायर ब्रिगेड केन्द्र के निर्माण के लिए शासन से धन अवमुक्त कर दिए जाने से स्थानीय क्षेत्र वासियों मे भी खुशी की लहर है। उनका मानना है कि पहले आगजनी की घटना होने पर जिला मुख्यालय से गाड़ी मौके तक आने मे घंटो लगा देती थी। तब तक आग प्रचंड रूप लेकर कई जिंदगियां लील जाती थी। गर्मी के मौसम मे ऐसी दर्जनो घटनाएं प्रत्येक वर्ष होती रहती है।
विधायक रमेश मिश्रा के सहयोग से अग्नि शमन केन्द्र बदलापुर मे बन जाने से आगजनी की घटनाओ पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। क्षेत्रवासी अमरनाथ मिश्रा, बजरंगबली उपाध्याय गुड्डू, रिंकू , उदयभान सिंह, राहुल तिवारी, रंगीले विश्वकर्मा, टंकू बाबा, जगदीश पाण्डेय, रजनीश सिंह, संतोष सिंह, मोहन लाल अग्रहरी, जवाहर यादव, विशाल गौतम आदि ने विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है।

Comments
Post a Comment