जौनपुर : मुम्बई से कमाकर लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

जौनपुर : मुम्बई से कमाकर लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार


रोडवेज के समीप सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                      मुंबई से कमाकर घर वापस आ रहे युवक को जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर सारा सामान लूट लिया। उक्त युवक रोडवेज के समीप सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए उक्त युवक को राजकीय पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया।

बताते हैं कि आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के रम्मौपुर गांव निवासी राहुल 22 पुत्र मेवालाल जो मुंबई में लूम चलाने का काम करता है। बुधवार को मुंबई से ट्रेन पर सवार होकर इलाहाबाद पहुंचा वहां से रोडवेज बस पर सवार होकर शाहगंज जा रहा था कि बस में ही जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने दोस्ती बना कर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करते हुए नगदी व मोबाइल सहित सारा सामान लूट लिया। गुरुवार की सुबह स्थानीय रोडवेज परिसर के समीप सड़क के किनारे उक्त युवक बेहोशी के हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया।

Comments