जौनपुर : सड़क दुर्घटना में तीन गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में तीन गम्भीर रूप से घायल


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    दो स्थानों पर सोमवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए सभी घायलों को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां एक युवक की हालत नाजुक देख कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के सुरापुर निवासी रोहित यादव (22) पुत्र जयप्रकाश अपने साथी नवीन (32) पुत्र सुभाष के साथ बीती रात साढ़े बारह बजे शाहगंज आ रहा था। पक्खनपुर मोड़ के समीप पहुंचा जहां बाइक असंतुलित होकर गिरने से दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए।

वहीं आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत सजइं गांव निवासी मनोज कुमार (25) पुत्र निरंकार देर रात बाइक से सुल्तानपुर की ओर जाते समय बड़ागांव पुलिया के पास बाइक असंतुलित होने से सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनोज की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments