जौनपुर : शाहगंज में एक सप्ताह बाधित रहेगी बिजली

जौनपुर : शाहगंज में एक सप्ताह बाधित रहेगी बिजली


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  विद्युत उप केंद्र के 10 एमवीए परिवर्तक में तकनीकी खराबी के चलते टाउन नम्बर दो व रेलवे फीडर की विद्युत आपूर्ति एक सप्ताह बाधित रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए उप खण्ड अधिकारी रोशन जमील ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 10 एमवीए परिवर्तक में तकनीकी खराबी के चलते टाउन नम्बर दो व रेलवे फीडर की विद्युत आपूर्ति एक सप्ताह बाधित रहेगी। इस बीच टाउन नम्बर एक व भादी फीडर से प्रभावित फीडरों को चार चार घंटे आपूर्ति की जायेगी। एसडीओ ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Comments