जौनपुर : तालाब मे डूबने से विक्षिप्त किशोर की मौत
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
क्षेत्र अंतर्गत ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव मे शुक्रवार की सुबह बकरी चरा रहे बच्चों के साथ तालाब के किनारे गया विक्षिप्त किशोर अनियंत्रित होकर अचानक तालाब मे गिर गया। साथी बच्चों के शोरगुल करने पर जब तक ग्रामीण तट पर पहुंचे वह गहरे पानी मे समाता चला गया। गांव के कुछ तैराक पानी मे उसकी तलाश करने लगे। घंटे भर बाद उसका शव तालाब के दूसरे किनारे पर उतराया मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
गांव निवासी त्रिलोकी नाथ वर्मा के दो पुत्र सत्यम व शिवम दोनों मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं जिनका उपचार चल रहा है। शुक्रवार की सुबह छोटा पुत्र शिवम वर्मा (15) बकरी चरवाहों के साथ तालाब पर आ गया। वह टहलते हुए तालाब के किनारे पर चला गया। अचानक वह अनियंत्रित होकर पानी मे गिर गया। मौके पर ग्रामीणो के पहुंचने तक वह गहरे पानी मे डूब गया।

Comments
Post a Comment