जौनपुर : मकान मालिक ने किरायेदार को पीट पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : मकान मालिक ने किरायेदार को पीट पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल


कोतवाली की मिलीभगत से मकान-मालिक ने किरायेदार की दुकान को कराया ध्वस्त


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
             नगर के श्रीराम पुर रोड पर एक किराएदार व मकान मालिक के बीच विवाद में मकान मालिक ने किराएदार को पीट पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने घायल किराएदार को उपचार हेतु राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

चूड़ी मोहल्ला निवासी दीपक बरनवाल पुत्र ओमप्रकाश की श्रीरामपुर मोहल्ले में किराने की दुकान है। मकान मालिक द्वारा दुकान के बारजे को तोड़ने पर दुकानदार ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर हुई मारपीट में मकान-मालिक ने किरायदार को पीटकर घायल कर दिया। जिसके सिर में गम्भीर चोटें आई हैं। उधर मकान मालिक द्वारा किराएदार की पूरी दुकान को ध्वस्त करा दिया।
भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से दुकान गिराने व लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। दुकान ध्वस्त कराए जाने की इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

Comments