जौनपुर : विद्युत विभाग ने वसूले पौने तीन लाख रुपए

जौनपुर : विद्युत विभाग ने वसूले पौने तीन लाख रुपए


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                         विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को नगर में वसूली अभियान में दो लाख 75 हजार रुपए की बकायेदारों से वसूली की। इस दौरान 18 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन का गए।

विद्युत उपखंड अधिकारी रोशन जमीर के नेतृत्व में अवर अभियंता महेंद्र प्रजापति, भानु प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह आदि की टीम ने मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया। इस अभियान बकाया रकम की वसूली की गई और 18 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। अभियान से बकाऐदारों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ ने बकाएदारों को विद्युत बकाए को तत्काल जमा करने की अपील की। कहा बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। अवैध रूप से पुनः विद्युत उपभोग करने पर केस दर्ज कराया जाएगा।

Comments