जौनपुर : लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के तत्वावधान में विद्यालय में हुआ नेत्र परीक्षण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के तत्वावधान में बुधवार की सुबह सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र सर्जन डा. डी के गुप्ता ने विद्यालय के कुल 270 छात्र छात्राओं के आंखों की जांच कर आखों की देखभाल की हिदायत दिया।
नेत्र परीक्षण शिविर को संबोधित करते हुए डा. गुप्ता ने कहा कि आखें अनमोल हैं इनकी रक्षा करें। छात्रों को बताया की कम रोशनी में पठन पाठन से बचें। मोबाइल युग में बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की हिदायत देते हुए कहा कि देर रात तक मोबाइल चलाने से आंखों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। समस्या वाले छात्रों को मुफ्त में दवाएं भी वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि संस्था समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम कर लोगों का सेवा करती है। विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा ने संस्था के पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, लालचंद यादव, सतीश गुप्ता, केके सिंह, एनडी तिवारी, आराधना सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment