जौनपुर : पति की प्रताड़ना से आजिज विवाहिता ने किया फाँसी लगाकर आत्महत्या

जौनपुर : पति की प्रताड़ना से आजिज विवाहिता ने किया फाँसी लगाकर आत्महत्या   
 

सुईथाकलां। 
राजेश चौबे 
तहलका 24x7  
                      स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसिया बहार गांव में बुधवार की सुबह एक 28 वर्षीया विवाहिता की बन्द कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए मृतका के भाई की तहरीर पर पति को हिरासत में लेकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश वर्मा और क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव निवासिनी सरिता विन्द पत्नी राजेश विन्द उम्र 27वर्ष पति की प्रताड़ना से आजिज आकर बीती रात अपने कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फन्दे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह जब परिजन देखे तो वह पंखे के सहारे लटकती मिली। जिसकी सूचना मायके वालों को मिली। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई राजू विन्द ने आए दिन बहनोई द्वारा बहन के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी। गौरतलब हो कि कुसिया बहार गांव निवासी राजेश विन्द का विवाह वर्ष 2008 मे आजमगढ़ जनपद के गम्भीर पुर थाना क्षेत्र के मूसा मुबारकपुर मे मलहर विन्द की लड़की सरिता से हुई थी।मृतका दो बच्चों की मां थी। बड़ा बेटा 6 व दूसरा 1वर्ष का है।

Comments