जौनपुर : जीआरपी की सक्रियता से 50 कछुओं के साथ तस्कर धराया
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बरामद कछुओं को गोमती नदी में छुड़वाया
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सक्रियता से सघन तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से दो बैग में 50 कछुआ बरामद किया गया। जीआरपी पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक जीआरपी चौकी प्रभारी अयोध्या प्रसाद अपने हमराही महफूज हाशमी के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर दो - तीन के दक्षिणी छोर पर दो बैग लिए बैठा यात्री संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ शुरू कर दिया। सही जवाब न मिलने पर पुलिस ने उसके एयर बैग की तलाशी के लिए खोला तो उसमें प्लास्टिक की बोरी में से 50 कछुआ बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रमेश विश्वास पुत्र गोपाल विश्वास निवासी हिजलपुर थाना अशोक नगर जिला 24 परगना उत्तर, पश्चिम बंगाल बताया। जीआरपी पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बरामद कछुओं को जब्त करते हुए गोमती नदी में डालने के लिए अपने साथ लेकर चली गई। पकड़े गए तस्कर पर पुलिस ने वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments
Post a Comment