जौनपुर : सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल, 2 घंटे विलंब से हुई रवाना
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
दिल्ली से रक्सौल जा रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन का शाहगंज रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल हो गया जिसके कारण करीब सवा 2 घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। जौनपुर से दूसरा इंजन मंगा कर आगे के लिए रवाना किया गया।
गुरुवार की सुबह सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 8:15 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसका इंजन तकनीकी कारणों से खराब हो गया। ट्रेन के ड्राइवर ने इस बात की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी उसके बाद जौनपुर से एक दूसरा इंजन मंगा कर उसे सद्भावना एक्सप्रेस से जोड़कर करीब सवा 2 घंटे बाद रक्सौल की ओर रवाना किया गया ट्रेन के इंजन खराब होने की वजह से विलंब के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Comments
Post a Comment