जौनपुर : बोर्ड परीक्षा में एक परिक्षार्थी समेत दो मुन्ना भाई धराए, भेजे गए जेल

जौनपुर : बोर्ड परीक्षा में एक परिक्षार्थी समेत दो मुन्ना भाई  धराए, भेजे गए जेल 


सुइथाकलां। 
राजेश चौबे 
तहलका 24x7 
         जहां प्रदेश सरकार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध है वही प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए क्षेत्र के एक विद्यालय में हाई स्कूल की परीक्षा मे एक परिक्षार्थी सहित दो मुन्ना भाई पकड़े गए। केन्द्र ब्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीशंकर यादव इंटरमीडियट कालेज बरौत मे शनिवार को हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा मे निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी दुर्गेश पुत्र रामचंद्र के स्थान पर उसी गांव का रहने वाला रमाकांत और उसी गांव के सजल पुत्र रामशिरोमणि के स्थान पर गांव के ही प्रकाश द्वारा परीक्षा दिए जाने का मामला सामने आया। केन्द्र ब्यवस्थापक श्रीराम यादव की तहरीर पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दुर्गेश समेत अन्य दोनों मुन्ना भाईयों को हिरासत में ले लिया। इस संदर्भ मे थाना प्रभारी सरपतहां अनिल सिह ने बताया कि केन्द्र ब्यवस्थापक के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके और तीनो को पकड़ कर जेल भेज दिया।

Comments