जौनपुर : बाईक व साईकिल की टक्कर में तीन गम्भीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर : बाईक व साईकिल की टक्कर में तीन गम्भीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रेफर



खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
                    क्षेत्र के विशुन पुर बाजार के समीप बोर्ड की परीक्षा देकर वापस घर जा रहे बाइक सवार छात्र व साईकिल सवार में आमने सामने की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होने के बाद उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पटैला गॉव निवासी हाईस्कूल के छात्र मो. कैफ व शमशाद जमुनियां इण्टर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा देकर वापस अपने घर पटैला जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे विशुनपुर गॉव निवासी साईकिल सवार गंगाराम की भिड़ंत बाइक से हो गयी। जिससे तीनो को गम्भीर चोटें आयी। लोगों ने इलाज के लिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।


Comments