जौनपुर : घूस लेने वाले लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित, घूस लेने का वीडियो हुआ था वायरल
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ले रहा था घूस
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए एक लेखपाल द्वारा किसानों से फार्म भरने के नाम पर सौ-सौ रुपए धन उगाही करने का विडियो शनिवार देर शाम को वायरल हुआ था। जिसकी खबर तहलका 24x7 न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के बाबर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने जांच के उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उसी कड़ी में सोमवार को उप जिलाधिकारी ने धन उगाही करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
इस संबंध में बताया जाता है कि क्षेत्र के पट्टीचकेसर गांव में लेखपाल राजेश सिंह ने तीन दिन पूर्व गांव में पहुंचकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का सत्यापन व फार्म भरने का काम शुरू किया। ग्रामीण के बीच बैठे लेखपाल ने लोगों से योजना का फॉर्म भरने की बात कही और प्रत्येक किसान से सौ-सौ रुपए घूस भी लिया। लेखपाल के इस कृत्य का वीडियो गांव के ही एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में वीडियो वायरल हुआ और किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के लिए लेखपाल की घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने सोमवार को उक्त लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

Comments
Post a Comment