गाजीपुर : प्रसिद्ध समालोचक नामवर सिंह के निधन पर सिधौना बाजार में शोकसभा आयोजित
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24x7
प्रसिद्ध समालोचक नामवर सिंह के निधन पर क्षेत्र के सिधौना बाजार में एक शोकसभा का आयोजन कर गहरा दुख प्रगट किया गया और देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में नामवर सिंह के साथ बिद्यापीठ वाराणसी में बिताए स्मृतियों को याद करते हुए साहित्यकार रामजी बागी ने कहा कि साहित्यिक अध्ययनशील, विचारक और हिन्दी में अपभ्रंश साहित्य के आरम्भ से निरन्तर समसामयिक साहित्य से जुड़े रहे।
आधुनिक अर्थ में विशुद्ध आलोचना के प्रतिष्ठापक तथा प्रगतिशील आलोचना के प्रमुख हस्ताक्षर रहे नामवर सिंह मृदुभाषी और याददाश्त के धनी भी थे।बैठक में एड.जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि भारत के पहले शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना में सबसे अविस्मरणीय कार्य करने वाले मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान भी थे। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भी रहे।कैलाशपति पांडेय,कमलेश यादव,नंदलाल मिश्र, लक्ष्मी प्रजापति, प्रमोद पाठक,डॉ मजूमदार,हाफिज अहमद, मुनीब, धनराज पाल आदि शामिल रहे।।

Comments
Post a Comment