जौनपुर : डेढ़ दिन बाद भी अपहण हुए युवक का पुलिस नही लगा सकी कोई सुराग

जौनपुर : डेढ़ दिन बाद भी अपहण हुए युवक का पुलिस नही लगा सकी कोई सुराग


केराकत।
नारायण सेठ राही
तहलका 24x7
                        कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत भीतरी गोपालपुर गांव में एक तीस वर्षीय युवक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की रात उठा लिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले की  सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

जानकारी के अनुसार भीतरी गांव के पुरवा गोपालपुर नीरज यादव पुत्र राधेश्याम यादव 30 वर्ष को रात करीब सात बजे करीब बोलेरो सवार बदमाश जबरदस्ती उठा ले गए।  घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए और कोतवाली और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में लग गई। उक्त मामले में केराकत कोतवाल का कहना है कि युवक का किसी से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था, शायद यही लोग थे।  उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है, चौकी और आस पास के थाने को सूचना दे दी गई है। वही पर अप्रहित युवक के परिजनों का कहना है कि अपहरणकर्ताओं द्वारा तीस लाख की रकम की मांग मोबाइल द्वारा की गई है। परिजन इतने रुपये की मांग पूरा करने में असमर्थ है। वही परिजनों में कुछ अनहोनी की आशंका से भय व्याप्त है। वही युवक का अपरहण हुए डेढ़ दिन बीत गए लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस नही लगा सकी। अब देखते हैं की पुलिस कब तक युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब होती है। जिले में बढ़ रहे अपरहण की घटनाओं से जनता में भय व्याप्त है।


Comments