जौनपुर : प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार

जौनपुर : प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार


लगभग आधा कुंतल प्रतिबंधित मांस, एक मवेशी की खाल, तराजू, बाट, चाकू, ठीहा आदि बरामद



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के एक मकान में रविवार की सुबह पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से चल रहे स्लाटर हाउस को पकड़ा। कार्यवाही के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक मांस सप्लायर को हिरासत में लिया। चार तस्कर फरार होने में सफल हो गये।

सूत्रों के मुताबिक उपननिरीक्षक शितलूराम अपने हमराहियों के साथ गांव में भ्रमण पर निकले थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि गांव निवासी शुरु कुरैशी व कमरु कुरैशी पुत्रगण बेचू कुरैशी अपने घर में गोवंश काटकर बेच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर पर दबिश दिया जहां पुलिस ने हसमत अली पुत्र शमशेर निवासी पटैला थाना खुटहन को 45 किलो मांस के साथ गिरफ्तार किया। दबिश के दौरान प्रतिबंधित मांस बेचने वाले शेरु व कमरु एवं दो खरीदार सिकंदर निवासी बासगांव, बब्लू कुरैशी निवासी पटैला पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गये। पुलिस ने मौके से एक मवेशी की खाल, 45 किलो ग्राम प्रतिबंधित मांस, तराजू, बाट, चाकू, ठीहा आदि बरामद किया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए मथुरा भेजा। पुलिस ने आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।


Comments