गाजीपुर : सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्टी की बैठक सकुशल सम्पन्न

गाजीपुर : सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्टी की बैठक सकुशल सम्पन्न



खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24x7
            थाना क्षेत्र के तेतारपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्टी की एक बैठक सम्पन्न की गयी। जिसमे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि हम लोगों द्वारा पक्के पुल निर्माण के लिए 9 फरवरी को किए गए जल सत्याग्रह को संज्ञान में लेते हुये जिला प्रशासन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उसी घाट से प्रवेश करा रहे है जहाँ पर हम लोगों ने वर्षो से आवागमन के लिये पुल की मांग कर रहे थे।  जिला प्रशासन को धन्यबाद दिया।

प्रदेश सचिव रामकृपाल ने कहा कि 26 फरवरी को हम लोगों की व्यथा को नजदीक से समझने के लिये गोमती नदी से नौका द्वारा जनपद में प्रवेश करने पर उन्हें गोमती नदी के तट पर धन्यबाद ज्ञापन देकर उनसे जल्द से जल्द पुल निर्माण करवाने के लिए आग्रह किया जाएगा। पंकज सिंह, विनोद सिंह, फुलवासी राजभर, पूनम सिंह, शिव दुलार सिंह, भोनू राजभर, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।


Comments