जौनपुर : कार और स्कूली वाहन की टक्कर में एक मासूम छात्र की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा छात्र घायल

जौनपुर : कार और स्कूली वाहन की टक्कर में एक मासूम छात्र की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा छात्र घायल 


भदोही की घटना के बाद भी नहीं टूट रही है कुंभकर्णी निद्रा जौनपुर परिवहन विभाग की 


जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में डग्गामार जर्जर वाहनों में ठूंस कर भरे जाते हैं देश के नौनिहाल


जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                     जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत बदलापुर - शाहगंज मार्ग पर कुशहा गांव के समीप शुक्रवार की अपराह्न ननिहालों से भरी स्कूली वाहन और कार की जोरदार टक्कर में एक मासूम छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी और करीब एक दर्जन छात्र घायल हो गये। घायलों में 7 छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दुर्घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने लगभग दो घंटे जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंच खुटहन थानाध्यक्ष भैया शिव प्रसाद सिंह ने समझा बुझाकर भीड़ को शांतकर जाम खुलवाया। मौके पर थाना बक्शा, सिंगरामऊ, बदलापुर की पुलिस डटी रही। 

जानकारी के मुताबिक बदलापुर - शाहगंज मार्ग पर समरथी राजाराम दिव्यांग विद्यालय कुशहा घनश्यामपुर के समीप एक दर्जन से ज्यादा बच्चों को लेकर स्कूली वाहन जैसे ही सड़क पर आया वैसे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गयी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई स्थानीय लोग तत्काल राहत व बचाव कार्य में लग गए। उसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन  स्थानीय पुलिस व खुटहन पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। सीओ के आदेश पर दोनों थाना क्षेत्र के प्रभारी मौके पर तत्काल पहुँच कर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया लेकिन तब तक एक बच्चे की मौत हो गयी जिसका नाम अंश गुप्ता कक्षा 4 का रामनगर गांव का निवासी बताया जा रहा है। घायलो में सृष्टि गुप्ता (6), श्रेया तिवारी (8), शिवांगी (13), आरुषि (8), आदर्श (7), दीपक (5) व चालक मनोज पाल निवासी बड़ेरी थाना बदलापुर घायल हो गया है। स्कूली वाहन में लगभग 15 लोग सवार बताये जा रहे है इस दुर्घटना से अभिभावकों में हड़कम्प मच गया इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करीब 2 घण्टे तक सड़क जाम किया था। 

घटना की जानकारी होने पर एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन उदय वीर सिंह मौके पर पहुँच गए और घटना के कारण की जानकारी ली और स्कूल प्रशासन और वाहन के कागजों की गहनता से जांच पड़ताल हो रही है अगर किसी भी प्रकार की गलती मिलती है तो विभाग सुसंगत धाराओं में परिवहन विभाग व स्थानीय पुलिस कार्यवाही होगी फिलहाल पहले घायल बच्चों का इलाज जरूरी है। 


Comments