जौनपुर : सपा बसपा गठबंधन ही रोकेगा मोदी के जुमलों का रथ - ललई यादव
बूथ प्रभारी सम्मेलन में विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर सैय्यद उरूज का पूर्व मंत्री ललई ने किया माल्यार्पण कर स्वागत
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
सपा के बूथ व सेक्टर प्रभारीयों की मीटिंग में पूर्व मंत्री सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जौनपुर लोकसभा सीट बसपा के खाते में आई है। सपा के प्रत्येक बूथ व सेक्टर प्रभारियों, नेता व कार्यकर्ताओं को गठबंधन के बसपा नेता व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लेकर यहां से जाएं।
उसरहटा स्थित आजाद टाउन पर विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों की मीटिंग के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर सैय्यद उरूज का पूर्व मंत्री व विधायक शैलेन्द्र यादव ललई समेत तमाम पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद ललई यादव ने सेक्टर प्रभारियों व बूथ प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर एक बूथ का प्रभारियों द्वारा पुन: जायजा लिया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ को हर हाल में मजबूत करने की जिम्मेदारी को निभाएं। कहा कि बीजेपी की केंद्र में वर्तमान सरकार ने पांच सालों तक सिर्फ जुमलेबाजी की हैं। हर वर्ग का शोषण हो रहा है। इसलिए इस बार केंद्र की सरकार को देश से उखाड़ फेंकना हैं। सपाा बसपा का गठबंधन ही मोदी के जुमले का रथ रोकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा की मैंने आज तक उनके जैसा जोकर नही देखा। कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब क सपना सामाजिक बराबरी और हर धर्म जाति को अपने अपने धर्मों के अनुसार पूजा एवं इबादत करने की आजादी का था। मगर आज वर्तमान सरकार हिन्दू मुस्लिम में लड़ा कर नफरत पैदा करने कि भरसक कोशिश कर रही है। जिसे सपा बसपा गठबंधन कभी सफल नही होने देगा। सम्मेलन को जिलामहासचिव हिसामुद्दिन शाह, मनोज यादव गल्लू, शिवकुमार विश्वकर्मा, जयकुमार गौतम, मिथलेश यादव, त्रिभुवन यादव, धर्मेद्र मिश्रा, अरशद अंसारी, अनवर आलम, उमेश चन्द्र गौतम, अरविंद पासवान, भीम निषाद आदि लोगो ने संबोधित किया। संचालन विधानसभा अध्यक्ष अखण्ड प्रताप यादव ने किया।
इस मौके पर सुफियान अहमद, देवमणि यादव, विक्रम बिंद, गयासुद्दीन, मुस्लिम अंसारी, मकसूद हसन समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजदू रहे।



Comments
Post a Comment