वाराणसी : चुनाव में गड़बड़ी की योजना बनाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करे - मुख्य निर्वाचन अधिकारी
वाराणसी : चुनाव में गड़बड़ी की योजना बनाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करे - मुख्य निर्वाचन अधिकारी
वाराणसी।
घनश्याम गुप्ता
तहलका 24x7
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडल सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान समिति चुनावी तैयारियों की समीक्षा की इस दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के पूर्व निरोधात्मक कार्रवाई शुरू करें ताकि चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव में अक्सर उपद्रवी तत्वों के सक्रिय होने की बात सामने आती रही इस बार चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण हो इसके लिए हर जरूरी इंतजाम किए जाएं। बड़े माफियाओं तथा चुनाव में उपद्रव फैलाने वालों की कोशिश करने वालों के खिलाफ चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें।
चुनाव में शराब पैसे अथवा किसी अन्य आपत्तिजनक सामानों का वितरण न हो इसके लिए अलग से सेल गठित करें तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए हर जरूरी उपाय करें इसके पूर्व उन्होंने यहां लगे वीवीपैट वह चुनाव से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेंद्र सिंह, एडीजी पीवी रामा शास्त्री, आईजी विजय सिंह मीणा ,एसएसपी आनंद राव कुलकर्णी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment