सुल्तानपुर : अच्छे कार्य व्यवहार एवं कुशल नेतृत्व के लिए डॉ हरी लाल यादव सम्मानित
शिवनाथ वर्मा स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रमेश प्रकाश वर्मा ने डायरी पेन देकर किया सम्मानित
अनूप जायसवाल
तहलका 24x7
शिवनाथ वर्मा स्मारक पीजी कॉलेज देव नगर खानपुर पिलाई के प्राचार्य डॉ रमेश प्रकाश वर्मा ने अच्छे कार्य व्यवहार एवं कुशल नेतृत्व के लिए समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ हरी लाल यादव जी को डायरी भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित प्राध्यापकों ने डॉ हरिलाल यादव की सराहना किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर डॉ संजय वर्मा, डॉ रमेश वर्मा, डॉ त्रिपाठी, डॉ सौरभ कुमार गुप्ता, डॉ राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment