जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, सात गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, सात गम्भीर रूप से घायल


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                अलग अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गयी।
         
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गोल्हेगौर गांव निवासी लीलावती देवी (40) पत्नी दीपचन्द्र व दीपचन्द्र (45) पुत्र रामधारी को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। वहीं अर्गूपुर कलां गांव निवासी राजेश गौड़ (40) पुत्र शिवमुरत, सिकन्दर गौंड़ (20) पुत्र बंशी गौंड, बंशी गौंड़ (50) पुत्र स्व. मुंशी गौंड़ का अपने पट्टीदार मेवालाल राजभर (60) स्व. बरखी राजभर का जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डण्डे में चार लोग घायल हो गए। उसरा भादी गांव में किराए के मकान में रहकर सामान बेच रहे युवक बिमलेश मिश्रा (25) पुत्र महात्मा प्रसाद का पड़ोस के ही सतीश चंद्र यादव से पैसे को लेकर हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

Comments