जौनपुर : बूआ बबूआ के ठग बंधन से रहे सचेत, डर कर नही सोच समझकर करें वोट - आमिर रशादी
तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने मुसलमानों में दहशत फैलाकर बनाया भाजपा का दुश्मन
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल की जनसभा बुधवार को नगर के एराकियाना मोहल्ले में आयोजित हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी ने तथाकथित सेक्युलर पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। मौलाना ने सपा की पिछली सरकार को दंगाई सरकार बताते हुए कहा कि उक्त सरकार में प्रदेश में 657 दंगे हुए। देश में पहली माबलिंचिग उत्तर प्रदेश के दादरी में एखलाक के साथ हुई।
इसके पूर्व आजमगढ़ से आते समय अंबारी में उनके वाहन पर पथराव व फायरिंग की बात बताते हुए कहा कि आयेदिन उनके हत्या की साजिशें रची जा रही हैं। कहा सपा व बसपा की सरकारों में मुकदमें दर्ज हुए। भाजपा सरकार में हत्या की साजिश की जा रही है। बोलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, मौलाना हस्सान अहमद कासिमी, मौलाना शहाब अख्तर, शहाबुद्दीन, रिजवान शाही आदि ने भी संबोधित किया। संचालन शायर गैबी जौनपुरी ने किया। इस मौके पर शफअत अशफाक, मौलाना अंसार अहमद, नूरुलहुदा अंसारी, मुफ्ती गुफरान अहमद, मतीउद्दीन, मुक्तदा हुसैन खैरी, तलहा रशादी, मास्टर जावेद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment