आजमगढ़ : राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के काफिले पर पथराव, कई वाहनों के शीशे चकनाचूर

आजमगढ़ : राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के काफिले पर पथराव, कई वाहनों के शीशे चकनाचूर 


पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पिकअप के चालक को पीटने पर मामला गरमाया, कई थानों की पुलिस तैनात 


आजमगढ़ ब्यूरो।
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
         जनपद के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत अम्बारी चौक पर राष्ट्रीय ओलेमा काउंसिल के कार्यकर्ताओ द्वारा एक पिकअप के चालक को पीटने पर अम्बारी की जनता आक्रोशित हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने आमिर रशादी के काफिले पर पथराव कर कई वाहनों के शीशे को चकनाचूर कर दिया। मामला की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 


गौरतलब है कि राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल की एक महा रैली शाहगंज में आयोजित थी। रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी का काफिला शाहगंज जा रहा था और काफिला जैसे ही अम्बारी चौक पर पहुंचा कि एक कार्यकर्ता ने एक पिकअप के चालक को पीट दिया। जिससे अम्बारी की जनता आक्रोशित हो गई और काफिले पर पथराव कर आमिर रशादी के वाहन समेत काफिले के कई वाहनों के शीशे चकनाचूर कर दिया। 


पथराव के बाद बाजार वासियों ने अपनी दुकानें बंद कर दिया। तनाव देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात हो गयी। मौके पर सी ओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक फूलपुर केशव प्रसाद द्विवेदी, दीदारगंज थानाध्यक्ष राजेश सिंह, पवई थानाध्यक्ष संजय कुमार, सरायमीर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी आदि थानों की पुलिस तनाव को देखते हुए तैनात रहे। 



Comments