जौनपुर : प्रतिभा खोज परीक्षा में सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के छात्र आनन्द ने मारी बाजी
राधा वल्लभ इंस्टीट्यूट में 27 जनवरी को आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा परिणाम घोषित, 3 मार्च को होगा सम्मान समारोह
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
राधा वल्लभ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इमामपुर में 27 जनवरी को आयोजित टैलेन्ट हंट प्रगति परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। जिसमें सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के छात्र आनंद कुमार बिंद ने प्रथम स्थान, ग्राम विकास इण्टर कॉलेज के अभिषेक कुमार यादव ने द्वितीय तथा श्री बजरंग इण्टर कॉलेज की छात्रा सोनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
गौरतलब है कि उक्त संस्था में विभिन्न विद्यालयों के 7 हजार छात्रों में से चुने हुए 500 छात्र - छात्राओं ने 27 जनवरी को आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग किया था। संस्था की चेयरमैन शशि यादव ने बताया कि परीक्षा परिणाम कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा दिया गया है। परीक्षा में सफल प्रथम तीन प्रतिभाशाली छात्रों को कॉलेज की तरफ से क्रमशः लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्टफोन तथा ऊंची रैंक वाले 25 छात्रों को पुरस्कार, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए प्रतिभाशाली छात्रों को फीस में छूट का विशेष प्रावधान रहेगा। वाइस चैयरमैन अभिषेक कृष्णा ने बताया कि आगामी 3 मार्च को कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर परीक्षा में सफल प्रतिभागी प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Comments
Post a Comment