जौनपुर : आपातकाल में बगैर संसाधन के जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण - गुलाम साबिर
स्वावलंबी बनने के लिए स्काउट गाइड प्रशिक्षण नितांत आवश्यक - पंकज सिंह
मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
तहसील क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि जेसीआई संस्कार शाहगंज के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर एवं विशिष्ट अतिथि जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष पंकज सिंह रहे।
गत गुरुवार से चल रहे प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन स्काउट गाइड प्रथम सोपान का भव्य समापन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट ध्वज फहराया गया एवं अतिथियों का स्वागत स्काउट स्कार्फ़ पहना कर किया गया। स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में छात्रों को बिना बर्तन भोजन बनाना, टेंट निर्माण, पुल निर्माण, आपात स्थिति से निपटने का तरीका, घायल को बचाना, आग लगने पर बुझाने का तरीका, ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, इतिहास सहित तमाम जानकारियां स्काउट गाइड प्रशिक्षक फूल कुमार प्रजापति ने दिया।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि गुलाम साबिर अपने उद्बोधन में कहा कि आपातकाल में बगैर संसाधन के जीने की कला स्काउट गाइड प्रशिक्षण सिखाता है। वहीं विशिष्ठ अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि स्वावलंबी बनने के लिए स्काउट गाइड प्रशिक्षण नितांत आवश्यक है। छात्रों को स्वावलंबी बनने के लिए स्काउटिंग की हर विधाओं को गहनता से सीखना चाहिए।




Comments
Post a Comment