सुल्तानपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का धूमधाम से हुआ समापन


अखण्ड नगर। 
अनूप जायसवाल 
तहलका 24x7 
             शिवनाथ वर्मा स्मारक पीजी कॉलेज देव नगर खानपुर पिलाई द्वारा हरपुर प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर के प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त अध्यापक बाबूलाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपई पुर इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक शीतला प्रसाद जी रहे। 

बतौर मुख्य अतिथि शीतला प्रसाद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के द्वारा शिविरार्थियो के व्यक्तित्व का विकास किया जा सकता है। तथा प्राचार्य डॉ रमेश प्रकाश वर्मा ने बताया कि एनएसएस का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति स्वयं सेवा की भावना पैदा करना है एवं वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वयं सेवा ही राष्ट्र सेवा है। 
कार्यक्रमाधिकारी डॉ हरी लाल यादव ने कार्यक्रम के संचालन का कार्यभार संभालते हुए बताया कि शिविरार्थियो को 24 घंटे तत्पर रहने की आवश्यकता है तथा कार्यक्रमाधिकारी प्रेमा यादव ने शिविर समापन के अवसर पर आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय हरपुर के प्रधानाध्यापक एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सच्चिदानंद त्रिपाठी  अभिषेक यादव, रविकांत राजभर, रमेश वर्मा, शुभम सिंह, डॉ पुष्कर वर्मा, अमित  त्रिपाठी, डॉ संजय वर्मा, उप प्राचार्य शिवराम वर्मा आदि उपस्थित रहे। 

Comments