जौनपुर : आग की चपेट में आने युवती झुलसी
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के अर्गूपुरकला गांव की युवती हाथ सेकने के लिए घर में अलाव जलाकर बैठी थी। अचानक आग की लपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्गूपुरकलां गांव निवासी रिंकी पुत्री सियाराम बुधवार की शाम घर के बाहर अलाव जलाकर सेंक रही थी। अचानक आग की चिंगारी कपडे़ पर पड़ने की वजह से झुलस गयी। परिजनों ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाये। जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments
Post a Comment