जौनपुर : अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
दीवानी अधिवक्ता राजेश कुमार दुबे उर्फ लंकेश निवासी कमालपुर बदलापुर कि शनिवार की शाम करंट की चपेट में आने से हुई मौत पर मर्माहत अधिवक्ता संघ ने सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा आयोजित किया तत्पश्चात न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रख करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संचालन महामंत्री रामजी चौरसिया ने किया।
इस मौके पर रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामफेर गुप्ता, हरिनंदन उपाध्याय, धनंजय सिंह, प्रदीप निगम, शारिक खान, राजीव सिंह डब्लू आदि अधिवक्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment