जौनपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकाली गई रैली
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय से सोमवार को चिकित्सालय के चिकित्सकों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रूबैला खसरा टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें नवजात शिशु से 15 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।
सोमवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में रैली जेसीज चौक, रोडवेज, तहसील, नई आबादी होते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के टीकाकरण से शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत रुबैला और खसरा टीकाकरण के संबंध में लोगों को जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया।
चिकिसाधीक्षक डा. डीएस यादव ने बताया कि सरकार की उक्त योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए रैली सहित अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
रैली में प्रदीप जायसवाल, डा. एमके गुप्ता, डा. आरके वर्मा, डा. आरबी यादव, डा. हरिओम मौर्य, डा. जमालुद्दीन खान, मो. अब्बास बिस्मिल्ला, एएन यादव, गिरीश यादव, नीलम यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment