जौनपुर : आरपीएफ ने स्टेशन परिसर पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

जौनपुर : आरपीएफ ने स्टेशन परिसर पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा के प्रति यात्रियों को किया जागरूक 



चेकिंग अभियान के दौरान 3 अवैध वेंडर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार 


शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7 
          स्थानीय जक्शन पर आरपीएफ द्वारा विशेष चेकिंग व यात्री जागरूकता अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव अपने हमराही हेड कांस्टेबल सुखराम सिंह व दिलीप सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, ओमकार मौर्य के साथ स्थानीय जंक्शन से होकर आने जाने वाली ट्रेनों की सघनता से तलाशी लिया। साथ ही रेल टिकट आरक्षण घर व पार्सल घर एवं यार्ड को चेक किया गया इस दौरान मौके पर मिले यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया एवं सफाई में सहयोग देने के लिए अपील किया गया। यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाने पीने की सामाग्री न ले  जिससे जहर खुरानी से बचा जा सके एवं स्टैंड को चेक किया गया स्टैंड पर कार्य कर रहे ठेकेदार के आदमियों को निगरानी करने के लिए भी कहा गया। इसी चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक घूमने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म से दूर रहने के लिए कहा गया। लोगों को बैनर के माध्यम से जागरूक किया गया चेकिंग के दौरान तीन अवैध वेंडरों को रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पाबंद किया गया। (1) पवन कुमार पुत्र सियाराम 28 मालीपुर अंबेडकर नगर (2) गोलू पुत्र सलीम 20 मालीपुर अंबेडकर नगर (3) जियालाल पुत्र राम सहाय मालीपुर अंबेडकर नगर को रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर चालान भेजा गया।

Comments