जौनपुर : एसडीएम व तहसीलदार द्वारा दुर्व्यवहार के विरोध में न्यायिक कार्य विरत रहे अधिवक्ता
अधिवक्ताओं द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है - एसडीएम राजेश वर्मा
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
उप जिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा अधिवक्ताओं से आए दिन किए जा रहे दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
गुरुवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा आए दिन अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने साथ ही अधिवक्ताओं के कार्य में सहयोग न करने से क्षुब्ध होकर गुरुवार को सर्व सम्मत से दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन महामंत्री राम जी चौरसिया ने किया।
इस प्रकरण में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। इस अवसर पर अधिवक्ता सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजीव सिंह डब्लू, अवधेश कुमार यादव, रामहित यादव, महंत यादव, कफील अहमद, मोहम्मद शारिक, जेबी सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment