जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो घायल


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
           अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के कान्हामऊ गांव निवासी शिवम यादव (24) पुत्र सुभाष यादव अपनी बाइक से शाहगंज से अपने घर जा रहा था। खुटहन रोड स्थित कौड़िया चौराहे के समीप पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया।
वहीं सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी बासमती देवी (45) पत्नी गुलाब चंद अपने रिश्तेदार के यहां शाहगंज आई थी। जेसीज चौक के समीप सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ जाने से गम्भीर रुप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों द्वारा इलाज के दौरान हालत गम्भीर देखकर बासमती देवी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

Comments