जौनपुर : अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में तीन घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिनमें दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गुड़बड़ी गांव निवासी महेन्द्र कुमार (32) पुत्र रामचेत बाइक असंतुलित होकर गिरने से उसकी चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थानान्तर्गत रुपईपुर गांव निवासी विक्की (22) घर के समीप बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उपचार के लिए परिजन निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए। आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर निवासी गीता देवी (50) पत्नी लक्ष्मी रिश्तेदार के घर शाहगंज आई थी। रेलवे स्टेशन से टैम्पो पर सवार होते समय अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गयी। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Comments
Post a Comment