जौनपुर : छात्र और उसके परिजनों ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला
प्रार्थना सभा में छात्र को डांटना पड़ा मंहगा, लोहे की राड से शिक्षक के सिर पर किया वार
सुइथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
विद्यालय से घर जा रहे एक अध्यापक पर उसी के स्कूल के छात्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लोहे की राड से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार इन्दिरा स्मारक सर्वोदय इण्टर कालेज कटघर में कार्यरत शिक्षक शिव प्रसाद यादव ने प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 11 के छात्र शिव कुमार बिन्द पुत्र चन्द्रिका को किसी बात को लेकर डांट दिया था। छात्र को डांटना ही शिक्षक भारी पड़ गया। आक्रोशित छात्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर छुट्टी होने के बाद घर जा रहे शिक्षक को रास्ते में हीं रोक लिया तथा पिटाई करते हुए उसके सिर पर लोहे के राड से वार कर जख्मी कर दिया । चीख पुकार सुनकर जब स्थानीय लोग भी पहुंच गए तो आरोपी वहां से फरार हो गये।सूचना पाकर शिक्षक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गये और पुलिस को घटना की सूचना दी तथा घायल शिक्षक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गये। जहां डाक्टरों ने बेहोश शिक्षक की स्थिति गम्भीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments
Post a Comment